सिवान के बसंतपुर में दुकानदार की गोली मारकर अपराधियों ने की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान : इन दिनों जिले में सक्रिय अपराधियों ने सिवान जिले के बसंतपुर थाना इलाके में एक और अपराधिक घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है।शुक्रवार की देर रात सक्रिय अपराधियों ने एक लिट्टी चोखा बेच कर अपना जीवन यापन करने वाले दुकानदार को अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल कायम है। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर बाजार में लिट्टी चोखा के दुकानदार जो प्रत्येक दिन की भांति अपनी दुकान चलाकर खाना पीना खा कर अपने एक सहयोगी संग दुकान में सोया हुआ था कि तभी सक्रिय अपराधियों ने उसे दुकान में घुसकर उसके सीने में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले।

बाद में घटना की सूचना जब बाजार वासियों को लगी तो दर्जनों की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।इसी बीच किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान सीमावर्ती गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हाता गांव निवासी बुनी भगत के 55 वर्षीय पुत्र बंका भगत के रूप में की गई है।इस संबंध में बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा की बंका भगत को किस कारण गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के हरेक पहलुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ करते हुए अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी कर दी गई है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि अभी परिजनों द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है ताकि जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026