ऑनलाइन डेस्क : महाराष्ट्र में सरिया से भरी ट्रक के पलट जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सभी मृतक बिहार और यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो महाराष्ट्र में मजदूरी के लिए आए थे। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब सिंधखेड़ाजा में आज दोपहर करीब दो बजे सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर कुल 16 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक पर सरिया रखा हुआ था जो ओवरलोडिंग के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रक में दबने से 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। कुल 13 मजदूरों की मौत की सूचना आ रही है। बताया यह भी जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जिनकी पहचान की जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…