मुजफ्फरपुर: जिले के सरैया प्रखंड के जैतपुर ओपी के ही रामपुर विश्वनाथ पंचायत के निवर्तमान पंसस राजन चौधरी पर अपराधियों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि गोली उनकी बाइक में लगी। दो गोली टायर पर और एक गोली लुकिंग ग्लास पर लगी वे बाइक से कूदकर खेत मे भाग गए जिससे उनकी जान बची । वहां से भागकर वे अपने घर पर पहुंचे इस घटना से गांव में दहशत का माहैल बन गया। यह भी बताया गया की प्रत्याशू राजन चौधरी इस बार उम्मीदवार भी है।
इसी दौरान एक रास्ते मे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी । ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। घटना के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने के बाद जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन शुरू की गई और मौके पर से तीन खोखा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में पीड़ित राजन चौधरी ने बताया कि अपराधियों ने चेहरा बांधा हुआ था पीड़ित ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।
घटना सामने आने के बाद सरैया थाना पुलिस तत्काल एक्टिव मोड में आ गई और तत्काल बेरिकेड लगाकर रास्ते से गुजरनेवाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहनों से गुजरने वालों की जांच की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…