Categories: पटना

ब्‍वायफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाकर बुरी फंसी पटना की युवती, पांच घंटे बाद होटल से निकली तो यह था हाल

पटना: बर्थडे के नाम पर होटल में प्रेमिका को बुलाकर दुष्‍कर्म करने और फिर शादी से इनकार करने का मामला पटना में सामने आया है। घटना राजधानी के रामकृष्‍ण नगर थाना क्षेत्र की है। इस बाबत प्रेमिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद थाने में काफी ड्रामा भी हुआ। लड़की कहने लगी कि राहुल शादी के लिए तैयार हो गया है, उसे छोड़ दीजिए। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। युवक को जेल भेजकर ही दम लिया। बताया जाता है कि युवक-युवती दोनों का घर आसपास ही है।

11 सितंबर को बाइपास के होटल में किया दुष्‍कर्म

थानाध्यक्ष रामकृष्ण नगर जहांगीर आलम खान के अनुसार युवती ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि राहुल कुमार से उसका प्रेम संबंध था। वह अक्‍सर उसे शादी का झांसा देता था। इसी दौरान बीते 11 सितंबर को उसने बताया कि उसका आज बर्थडे है। इसके बाद उसने उसे बाइपास इलाके के एक होटल में बुलाया। वह उसकी बातों पर भरोसा कर चली गई। लेकिन वहां पहुंची तो होटल के कमरे में राहुल अकेले था। उसने जबरन उसे पांच घंटे तक वहां रोके रखा। इस दौरान दो बार राहुल ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर फिर शादी का झांसा दिया। लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। इसके बाद उसने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी।

गिरफ्तारी के बाद लड़के वाले हुए शादी के लिए तैयार लेकिन

बताया गया है कि लड़की से घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सन्‍न रहे गए। फिर लड़की को लेकर उसके घर वाले राहुल के घर पहुंचे। वहां सारी बात बताते हुए शादी का दबाव बनाया। लेकिन उसके घर वाले पूरी तरह मुकर गए। लड़के की मां वहां लड़की पर गंभीर आरोप लगाने लगी। इसके बाद दो बार पंचायत भी हुई लेकिन वे लोग नहीं माने। तब बुधवार को लड़की थाने पहुंची और दुष्‍कर्म की एफआइआर करा दी। लड़की थाने में ही थी इस दौरान पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर ले आई। उसकी गिरफ्तारी के बाद युवती पुलिस पर राहुल को छोड़ने का दबाव बनाने लगी। युवती पुलिस को कह रही थी कि वह अब विवाह करने को तैयार हो गया है। पुलिस ने कहा कि अब एफआइआर हो चुकी है। इसलिए अब जो भी होगा वह कोर्ट से ही। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026