Categories: पटना

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

पटना: जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीँ 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानु- बीघा बालू घाट गाँव की है।

दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है। घायल ने बताया कि देर रात लगभग 15 की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहाँ पहुंचे और रूपये देने की मांग की।

इस दौरान कैश इंचार्ज मुन्ना ने विरोध जताया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जिसे देखते हुए अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि इस मामले पर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024