नौतन

नौतन में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक से नगदी लूटा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अपराधी लगातार एक के बाद एक कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें ठाकुर के रामपुर में युवक से ₹60 हजार की लूट, नौतन नहर के समीप महिला से ₹20 हजार की लूट, पचलखी में बाइक की लूट के बाद शनिवार को पचलखी पाण्डेय टोला में 25 हजार रुपए की लूट शामिल है. बता दें कि शनिवार पचलखी गांव के पाण्डेय टोला स्थित मेन रोड के समीप दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बाइक से हॉस्पिटल जा रहे एक युवक व युवती को बंदूक दिखाकर रुपए लूटने का प्रयास करने लगे.

युवक ने जब विरोध किया तो बेखौफ अपराधियों ने बंदूक की बट से युवक को मारकर घायल कर पच्चीस हजार रुपये लूट लिये. शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख अपराधी फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित युवक गोलू पाण्डेय ने बताया कि अपराधियों ने बाइक भी ले जाने का प्रयास किया. लेकिन बाइक चालू नही हो सकी. घायल युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावन गांव निवासी गोलू पांडेय और युवती चांदनी पांडेय ने बताया कि तीन अपराधियों में से नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गाँव के युगुल यादव और कमलेश यादव है. जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस ने थाना काण्ड संख्या 124/020 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं नौतन मुखिया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अगर पुलिस सक्रिय रहती तो आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग जाता.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026