परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान से पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले मे नगर थाना इंस्पेक्टर जय प्रकाश पड़ित ने बताया की गांधी मैदान के पास एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे. बाइक सवार तीनों युवक पुलिस को देख कर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर पकड लिया.
पूछताछ के बाद पता चला की तीनों चोरी की बाइक बेचने के लिए आये हुए थे. इसी दौरान पुलिस ने इन लोगों को पकड लिया. पकडे गये तीनों गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाने के धर्मपरसा गांव के ही रहने वाले हैं. जिसमें उक्त गांव निवासी अरसद अली का पुत्र जिबरैल अली, मो. मुस्किन का पुत्र निजबुल हक, मो. मुन्ना का पुत्र मो. सोएब है. उनके पास से पुलिस ने एक चोरी की वाइक भी बरामद की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…