परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियो से अपराधियो ने पिस्टल दिखाकर रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बारे में बंधन बैंक माइक्रोफायनांस शाखा रघुनाथपुर के प्रबंधक हरिमोहन सिंह ने बताया कि हमारे दो कर्मी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वैश्य के बारी गांव से विभिन्न संगठनों से कलेक्शन कर नवादा गांव होते हुए लौट रहे थे.
नवादा मोड़ से करीब 100 मीटर पहले एक बाइक पर तीन सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर बैग छीन लिया, जाते जाते बाइक से चाभी व मोबाइल भी लेते गए.बैग में कलेक्शन का 1 लाख 28 हजार 5 सौ 15 रुपये व कुछ जरूरी कागजात थे. उक्त घटना की शिकायत रघुनाथपुर थाने को दे दी गई है.और पुलिस मामले की छानबीन व लगातार सघन जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…