सीवान में नुपून शर्मा के खिलाफ प्रोटेस्ट पर रोक, सीवान शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई फोर्स, प्रोटेस्ट के लिए हाथ में तख्ती लेकर निकला युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नुपून शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के तरफ से प्रोटेस्ट निकालने के आह्ववान के बाद जिला प्रशासन मुस्तैद है।शहर के हर एक चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह तैनाती सुरक्षा को संज्ञान में रखते हुए की गई है। बता दें कि बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नुपून शर्मा के द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के गुस्ताख में 13 जून को पूरे दिन सीवान शहर में एहतजाजी जुलूस निकालने का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फैसला लिया था। जिसके बाद अनहोनी के डर से रविवार की देर शाम तक प्रोटेस्ट को स्थगित करने को लेकर जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक आहूत की थी।

काफी देर तक चले दोनों तरफ से बातचीत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रोटेस्ट निकालने की फैसला को स्थगित कर दिया था। लेकिन सोमवार की सुबह जैसे ही हुई पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। शहर में सन्नाटा फैल गया। कई मुस्लिम समुदाय के लोगों का दुकानें बंद रहा। जिसके बाद सिवान डीएवी मोड पर एसडीएम,एसडीपीओ अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी नगर थाना इंस्पेक्टर और शांति समिति के कुछ लोग सुबह से मुस्तैद दिख रहा है। बताते चलें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नुपून शर्मा के खिलाफ शहर के डीएवी मोड़ से लेकर जेपी चौक तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का फैसला लिया था। सोमवार को पूरे शहर में सैप के जवान सड़कों पर घूमते हुए नजर आए।

हाथ में तख्ती लेकर पहुंचा युवक हिरासत में

शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से आहूत की गई प्रोटेस्ट पर रोक लगाने के लिए चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों के बीच एक युवक अपने हाथों में तख्ती लेकर सड़कों पर निकल पड़ा। इसके बाद पुलिस की नजर उस पर पड़ी और पुलिस ने यथास्थिति उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024