छपरा

अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट लिए 8 लाख 82 हजार

परवेज अख्तर/छपरा: सारण जिला में आपराधिक घटनाओं का दौर थमने का नाम नही ले रहा है आए दिन अपराधी कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे है। सोमवार को दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधियो ने फायरिंग करते हुए बैक के क्रेडिट आफिसर के सर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा 8 लाख 82 हजार रूपये के साथ बैग छीन कर फरार हो गए। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हैली संग्राम स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैक की है। गंभीर रूप से घायल बैक पदाधिकारी अजय कुमार मिश्रा का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल मे चल रहा है।फाइनेंस कम्पनी के ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार जयसवाल ने बताया कि बैक कर्मी अपने कर्मचारी के साथ बाइक पर सवार हो बनियापुर बजार स्थित पीएनबी शखा मे जमा करने जा रहे थे। बैक शखा से लगभग दो सौ गज आगे ही पंहुचे थे की अज्ञात अपराधी बाइक को रोक दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग करते हुए रूपये से भरा बैग छीनने लगे जिसका विरोध करते हुए बैक कर्मी पीछे की तरफ अपनी बैक शाखा की तरफ भागने लगा। तबतक कर्मी को सर मे पत्थर मार रूपये से भरे बैग कंधे से छीन दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग करते हुए अपराधी दक्षिण दिशा की तरफ फरार हो गये।अपराधियो के दहशत से किसी ने उनका पीछा करने एंव पकड़ने का साहस नही जुटाया। घटना की सुचना पर थाने की पुलिस ने पंहुच घटना के सबंध मे विस्तृत जानकारी लेने के बाद।जाँच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026