परवेज़ अख्तर/सिवान:- एसपी नवीनचंद्र झा ने जनता से दुर्व्यवहार व थानाध्यक्ष द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर आंदर एएसआई देवनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं निलंबन के विरुद्ध शोकॉज किया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को आंदर थाना के पकवलिया गांव निवासी उमेश पाठक ने जनता दरबार में एसपी को आवेदन देकर कहा था कि एएसआइ देवनाथ सिंह ने मेरी आल्टो कार को आंदर बाजार में पकड़ लिया था और थाना में मुझसे गाड़ी की मांग करने लगे। इससे इन्कार किया तो एएसआइ द्वारा गाली गलौज की गई तथा जेल भेजने की धमकी दी गई। मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान एएसआइ दोषी पाया गया जिस पर एसपी ने 6 सितंबर की संध्या कंट्रोल द्वारा लाइन हाजिर का आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार एएसआई देवनाथ सिंह आठ महीने से आंदर थाने में तैनात थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…