Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में अपराधियों तांडव, 24 घंटे में तीसरे शख्‍स को गोली मारी, दो की हो चुकी है मौत

गोपालगंज: गोपालगंज जिले में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। यहां जिला मुख्‍यालय में ही 24 घंटे के अंदर होमगार्ड जवान स‍ह‍ित तीन लोगों को गोली मार दी गई। इन मामलों में एक होमगार्ड जवान और एक होटल व्‍यवसायी मारा जा चुका है, वहीं एक रेस्‍तरां व्‍यवसायी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अपराधि‍यों के दुस्‍साहस का यह सिलसिला मंगलवार की सुबह शुरू हुआ। मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मारकर तब हत्‍या कर दी, जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इस वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक रेस्‍तरां संचालक को गोली मार दी गई। रात होते-होते शहर के बंजारी मोड़ के पास एक होटल संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

होटल संचालक को सिर में मारी गई है गोली

सिर में दो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को आसपास के लोग सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने होटल संचालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

होटल बंद कर घर हाने के क्रम में किया हमला

बताया जाता है कि बंजारी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार बंजारी मोड़ के समीप विवेक नाम से होटल चलाते थे। देर रात अमित कुमार होटल बंद कर अपने घर जा रहे थे। ये अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इन्हें गोली मार दिया। इस वारदात के बाद गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोग दो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होटल संचालक अमित कुमार को सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने होटल संचालक को मृत घोषित कर दिया।

बंजारी मोड़ को जाम कर हंगामा कर रहे लोग

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह शहर के पोस्ट आफिस चौक पर लगे बैरिकेटिंग को तोड़फोड़ करते हुए होटल संचालक के शव के साथ बंजारी मोड़ के समीप एन एच 28 को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौत के पीछे की वजह पोस्‍टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगी। हो सकता है कि हाइवे पर किसी वाहन के धक्‍के से व्‍यवसायी की मौत हुई हो।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026