पटना में अपराधियों ने पटना पुलिस की नाक में दम कर रखा है। जहाँ एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी से 15 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वारदात पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। जहां फुलवारीशरीफ के एम्स नौबतपुर रोड में स्थित फ्लिपकार्ट के पिकअप सेंटर से तीन नकाबपोश अपराधी लगभग 15 लाख लूट कर फरार हो गया है।
लूट की इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मी से पूरी घटना की जानकारी ली है। वही पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी है। हालाँकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…