Categories: पटना

अपराधियों का तांडव, माले नेता के बेटे को सरेआम गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

आरा: बिहार में अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन अपराधी आरा में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. पुलिस के नाक के नीचे अपराधी सरेआम बड़ी वारदात कर चलते बनते हैं. ताजा मामला आरा जिला से है. जहां बेखौफ अपराधियों ने माले नेता के बेटे को गोली मार दी है. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में सदर अस्पताल के पास हथियारबंद अपराधियों ने माले नेता के बेटे को सरेआम गोली से भूनकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, नवादा थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली, वहीं पुलिस ने घटनास्थल से चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखा भी बरामद किया है, इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी सह माले नेता गोपाल प्रसाद का पुत्र विजय कुमार है।

इधर, मृतक के पिता सह माले नेता गोपाल प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से उनके बेटे की हत्या करने की साजिश रची जाती थी. उनके मोहल्ले में कुछ बदमाश तत्व के लोग रहते हैं और उनका कहना था कि वह मेरे साथ रहे. जब उसका बेटा विजय कुमार सदर अस्पताल रोड में चाय दुकान पर खड़ा था, तभी बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और ताबड़तोड़ गोलियों से उसे भून दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता सह माले नेता गोपाल प्रसाद ने भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी धनजी पर साजिश रचने एवं हत्या करवाने का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026