सीवान में छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने अधेड़ को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेघडा के घोबी टोला गांव में मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। बतादें की अधेड़ को दो गोली लगी है। जिसके बाद उसका इलाज पटना पीएमसीय में चल रहा है। अपराधियों की गोली से जख्मी अधेड़ की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेघडा के घोबी टोला गांव निवासी सिंगार यादव का 45 वर्षीय पुत्र बालदेव राय के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की देर रात्रि की है। बताया जाता है कि बालदेव राय अपने मकान के बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार लैस अपराधी एक साइकिल सवार युवक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने दनादन गोली चला दी।

इसके बाद साइकिल सवार युवक शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बालदेव राय ने बाइक सवार अपराधियों को हाथ में लिए लठ से रोकने का प्रयत्न किया। इसपर बैखोफ अपराधियों ने उनके ऊपर तबातोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में अधेड़ को दो गोली एक गोली पेट मे तो दूसरी गोली जांघ में जाकर लग गई। इसके बाद अधेड़ व्यक्ति वहीं पर गिरकर चीखने-चिलाने लगा। इसके बाद उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और पीड़ित को उठाकर महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे इसके बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए वहीं से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं इधर घटना के बाद महाराजगंज थाने के पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में महाराजगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें जानकारी हुई है। पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024