नौतन के मिश्रचक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना के मिश्रचक गांव में शनिवार को दो पक्षों के लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में हमलावरों ने एक पक्ष के तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। जिनको स्थानीय लोगों की मदद् से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के द्वारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया गया है। मिश्रचक के पशुपतिनाथ दूबे ने बताया कि वे अपने घर पर अपनी पोती के साथ रहते हैं। वे अपने बाथान पर चाय पी रहे थे। उसी दौरान दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष पहुंच कर हमला बोल दिया।

तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने धारधार हथियार तथा रॉड से सिर पर वार किया गया। जिससे वे खून से लथपथ हो गये। यह सब देख उनके दो भतीजे बैजनाथ दूबे तथा छोटे दूबे बचाने के लिए आए तो उनके ऊपर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ हथियार से वार कर घायल कर दिया । ग्रामीणो द्वारा बीच बचाव कर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है । घायल पशुपतिनाथ दूबे ने थाने में आवेदन देकर दो महिलाओं सहित चौदह लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026