Siwan News

सीवान में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार की हत्या

अपराधियों की गोली से एक साइकिल दुकानदार हुआ जख्मी

अपराधियों ने फोन कर व्यवसायी को बुलाया था अपने पास

परवेज अख्तर/सीवान:- शहर के नगर थाने के मखदुम सराय गौशुलवरा अरबी कॉलेज के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे अपराधियों ने दिन दहाड़े एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों की गोली से एक साइकिल दुकानदार भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया. मृत व्यवसायी का नाम मो. बाबूजान है जो तेलहट्टा बाजार मिरचाई शाह के तकिया निवासी स्व. मोख्तार मियां का पुत्र था. घायल साइकिल सवार असरफी प्रसाद मखदुम सराय निवासी स्व. गनेश प्रसाद का पुत्र है. बाबूजान मिया की तेलहट्टा बाजार में हार्डवेयर की दुकान है. इसके अलावे वह प्रोपर्टी डीलर का भी काम करता था.घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि किसी ने फोन करके बाबूजान को बुलाया. बाबूजान अपने मोहल्लें के ही एक रईस नामक युवक के साथ बाइक से मखदुम सराय की ओर गया. लोगों ने बताया कि सैनिक स्कूल के समीप अपराधियों ने बाबूजान को मारना चाहा, लेकिन वह अपराधियों से हाथापाई कर वहां से पैदल भाग निकला. लेकिन अपराधियों ने पीछा कर गौशुलवरा अरबी कॉलेज के गेट के समीप अंधाधूंध फायरिंग करनी शुरु कर दी. पहली गोली साइकिल दुकानदार को लगी. उसके बाद दूसरी गोली बाबूजान के सिर में लगी. गोली लगने के बाद बाबूजान वहीं गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया. मो. बाबूजान मियां के साथ गये रईस मियां का कोई पता नहीं चल रहा है कि वह कहां है. गंभीर रुप से घायल साइकिल दुकानदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में स्थानीय लोग कुछ भी नहीं बता रहें है. अपराधी पैदल थे या बाइक से इसकी जानकारी नहीं हो सकी. घटना के कारणों के संबंध में भी अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता रहें है. सुचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया.पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि कुछ माह पहले हुये लड्डन मियां की हत्याकांड में अनुसंधान के दौरान इसका नाम आया था. इसके अलावे एक मारपीट का मुकदमा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026