Barharia Siwan News

बड़हरिया में अपराधियों ने युवा व्यवसायी को गोली मार कर किया घायल, दुकानदारों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ बाजार के एक युवक को शुक्रवार की रात में बाइक पर सवार सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की रात करीब सवा बजे की है,जब गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा कैलगढ़ बाजार दहल गया. विदित हो कि कैलगढ़ बाजार के सोनेलाल गुप्ता का पुत्र रोहित कुमार (24) बड़हरिया बाजार अपनी दुकान का माल लेने गया था. जैसे ही वह कैलगढ़ बाजार स्थित अपने दरवाजे पर पंहुचा, दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरु कर दी.

युवक रोहित को एक गोली बांयी कांख पर लगी व बेहोश होकर गिर गया.परिजनों ने उसे सीएचसी, बड़हरिया पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को सदर अस्पताल, सीवान रेफर दिया. जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है.घटना की सूचना पाकर एसआइ राजेश कुमार,अमित कुमार वर्मा, लकड़ी पिकेट प्रभारी एसआइ रमावतार प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे पूछताछ की. एसआइ राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है. दुकानदारो क्षघटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधी पहले से ही घात लगाये थे.

जैसे ही रोहित अपने दरवाजे पर पहुंचा अपराधिओं ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी. अपराधियों ने दो राउंड गोली हवा दागी व तीसरी गोली युवक के बांये कंघे के पास दाग दी. वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने ज्ञानी मोड़ से पीछा करना शुरु किया था व रोहित के घर पहुंचने पर फायरिंग कर युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया. अपराधी युवक को घायल करने के बाद मीरगंज की चले गये. इधर शनिवार की सुबह एसआइ राजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की. घायल के चाचा कृष्णा साह ने अज्ञात के खिला आवेदन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026