नौतन

नौतन में अश्लील हरकत को लेकर दो गांवों में तनाव

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले नौतन थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच अश्लील हरकत व गाना बजाकर बदतमीजी करने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में दोनों गांवों के बीच कभी भी भीषण मार-पिट होने की संभावना बनी हुई है. बतादें कि अहीरटोली गांव के कुछ मनचले युवकों द्वारा नौतन बलुआड़ गांव में आकर अक्सर लड़कियों, महिलाओं को देखकर अश्लील बात, गाने तथा हरकतें की जाती हैं. जब इसका विरोध किया जाता है तो वे सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने फर उतारु हो जाते है.

इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि में भी हाथ में लाठी डंडा लिये. 20-25 की संख्या में युवक आए और गिली गलौज करते हुए ललकारने लगे. कुछ लड़कों ने इसका विरोध किया तो उन्हें दौड़ाकर मारने के लिए घर में घुसने लगे. तभी आसपास के और लोग इकट्ठा हो गए और वे सभी भाग गए. अगले दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे पुनः 25-30 की संख्या में लोग लाठी, डंडा, फरसा आदि लेकर आए और कई लोगों के दरवाजों पर लाठी डंडा पीटते हुए गाली गलौज करने लगे. इस बार गांव के कुछ उम्रदराज लोगों ने उनको भगाना शुरू किया. भागने के दौरान वे सभी बुरे अंजाम की धमकी दे रहे थे. इसको लेकर बलुआड़ की महिलाओं ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026