परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को गोली मार घायल कर दिया है।गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया है।बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरपुर मोड़ की है।
घायल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार तेतहली गांव का शंभू सिंह है।बताया जा रहा है कि शंभू सिंह अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बैठा हुआ था,तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने दुकानदार से रंगदारी की मांग की और बहस होने पर गोली मार दी।गोली मारने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।जिसके बाद आनन- फानन में घायल दुकानदार को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।फिलहाल सदर एसडीपीओ फिरोज आलम घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले के जांच में जुट गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…