परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी स्कूल के समीप शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटकते एक युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान शहरकोला निवासी राजवंशी प्रसाद के पुत्र छोटेलाल कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। बताया जाता है कि छोटेलाल कुमार उर्फ गुड्डू बाहर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
वह कुछ ही दिन पूर्व घर से बाहर कमाने गया तथा दो-तीन दिन पूर्व घर लौटा था। इस बात को लेकर स्वजनों से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज छोटेलाल ने स्कूल के समीप पहुंच पेड़ पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…