✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बेखौफ शातिर अपराधियों ने गुरुवार को संध्या लगभग 6:00 जीरादेई थाना क्षेत्र के रुइया बंगरा गांव के समीप एक स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर आभूषण लूटने का प्रयास किया.घायल स्वर्ण व्यवसाई का नाम पवन सोनी है जो जीरादेई थाना क्षेत्र के रुइया बंगरा गांव निवासी शिवजी वर्मा का पुत्र है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी स्वर्ण व्यवसाई की मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर मोड़ पर पवन ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है.पवन सोनी अपनी दुकान बंद करके आभूषण को बैग में रखकर अपने गांव लौट रहा था.
इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुइया बंगरा गांव के स्कूल के समीप आगे से घेर लिया तथा बैग छीनने का प्रयास करने लगे.विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जाता है कि 3 साल पूर्व भी पवन सोनी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर लूटने का प्रयास किया था.परिजनों द्वारा बताया कि जख्मी के होश आने के बाद ही पता चलेगा की लूट हुई है या नहीं.उधर सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…