परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार ने सभी पंचायत सचिवों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन हेतु वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि ठोस तथा तरल कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखना है।
सभी पंचायत के सचिव एवं राजस्व कर्मी अपने- अपने पंचायत में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जागरूकता चौपाल में प्रबुद्ध लोगों व पंचायत के जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ डा. रवि रंजन सहित सभी पंचायत सचिव, राजस्व कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…