सिवान शहर में पुजारी को लूटने की नियत से अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पुजारी को किया रेफर

परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है. क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है. बुधवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने लूट में असफल होने पर पुजारी को गोली मार दी. जिसमें पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी हरिनाथ पांडे के रूप में की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि आंदर थाना क्षेत्र के चकरी बाजार के नजदीक रघुनाथपुर-आंदर मुख्य मार्ग पर रात्रि तकरीबन 11 बजे पूजा कराकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे पुजारी को लूटने के दरम्यान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घायल ने बताया कि वह अपने सीवान स्थित मकान के किराएदार के घर रुद्राभिषेक कराकर रात के करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अकेले घर सुल्तानपुर लौट रहे थे. तबतक चकरी नहर के समीप दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने रोकने की कोशिश की. लेकिन मैं नही रुका. जिसके बाद गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर दोनो अपराधियों ने मिलकर एक पेट मे तो दूसरा पीठ में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. गोली चलने की और कराहने की आवाज सुनकर दौड़े लोगो ने आनन फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सको ने सीवान रेफर कर दिया. वही सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024