परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मैरवा थाने के सुमेरपुर गांव में गुरुवार को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक सीएससी संचालक को गोली मार जख्मी कर लगभग 10 हजार लूट लिया. घायल सीएससी संचालक का नाम तरुण कुमार सिंह है जो सुमेरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र है. घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में तीन व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे तथा दो व्यक्ति पैसे निकालने के बहाने दुकान में प्रवेश कर रंगदारी की मांग करने लगे. दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसके काउंटर से 10 हजार रुपए निकाल लिया.
विरोध करने पर अपराधियों ने तरुण सिंह के पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधियों ने ग्रामीणों पर पिस्तौल तान दिया. ग्रामीण पीछे हट गए लेेकिन भागने के दौरान अपराधियों के पिस्तौल की मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जख्मी युवक को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच करने के बात बताया कि गोली पेट से निकल गई है. हालत गंभीर होने के कारण जख्मी युवक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…