Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपराधियों ने युवक को खिड़की से मारी गोली, मौत

शनिवार की मध्य रात्रि अपराधियो ने खिड़की खोलवा कर मारी गोली

एक्स-रे के बिना पोस्टमार्टम होने पर परिजनों ने काटा बवाल

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार की मध्यरात्रि अपराधियों ने घर में सोये युवक को खिड़की खोलवा कर गोली मार मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान मोलनापुर गांव निवासी शिवजी मांझी का पुत्र संजय मांझी के रूप में की गयी. शव के पोस्टमार्टम के दौरान गोली नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार की सुबह पुनः शव को सदर अस्पताल लाया तथा हंगामा करने लगे. परिजनों का कहना था कि जब गोली बाहर नहीं निकली है तो पोस्टमार्टम में मिलनी चाहिए. इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी फटकार लगाई. रविवार की सुबह शव का एक्स रे किया गया तो बॉडी में गोली दिखी. इसके बाद डॉक्टर ने पुनः पोस्टमार्टम का के बॉडी से गोली को निकाला. इसके बाद परिजन शांत हुए. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार की संध्या मृतक संजय कही गया हुआ था. घर आने के बाद वह खाना खाकर वह अपने कमरे में सो गया. मध्य रात्रि लगभग 12:20 बजे किसी ने संजय को कुछ लोगों ने आवाज दिया. संजय खिड़की खोल जानने की कोशिश किया कि तभी अपराधियों ने सिर व सीने में गोली मार दिया. जिसके बाद वो फरार हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. उन्होंने यह भी कहा कि गोली उस समय मारी गयी थी. जब गांव के लोग सोए हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली तथा एक खोखा बरामद किया है.इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

पत्नी को नहीं थी पति की मौत की जानकारी

इधर सुबह तक मृतक संजय की पत्नी को अपने पति की मौत की जानकारी भी नहीं थी. वह बार-बार आने पति से फोन कर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिजन उसे ऑपरेशन होने की सांत्वना दी रहे थे. बार-बार कह रहे थे कि ऑपेरशन की तैयारी चल रही है, अभी वो बेहोश है.

कई आपराधिक घटनाएं है दर्ज

इधर मृतक के मौत के बाद क्षेत्रों में कई तफह की लोगों में चर्चाएं हो रही है. लोगों कहना है कि रीटेक का साथ कुछ गलत लोगों से या गलत कारोबार से भी था कही इसी के लिए तो अपराधियों ने होली तो नहीं मारी है. मृतक के खिलाफ भी मुफस्सिल थाने में कई मामलाएं भी दर्ज है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026