Tarwara Hindi News

तरवारा में होली पर्व को लेकर बाजार में आई रौनक, कपड़े की दुकानों पर बढ़ी चहलकदमी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार में होली पर्व को लेकर काफी चहलकदमी बढ़ गई है। उक्त बाजार में सुदूर इलाकों से आने वाले ग्राहकों की बढ़ी तादाद से बाजार में रौनक आ गई है। पर्व को लेकर लोग जमकर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि तरवारा बाजार में सतवार
,बाबुटोला, चाचोपाली, दीक्षितपुर, कर्णपुरा, अफ़राद, माधोपुर, जलालपुर,
सकरा सारंगपुर भरतपुरा, नथनपुरा, सहलौर ,मिश्रवालिया, शाहपुर, समेत
दर्जनों से अधिक गांव के लोग खरीदारी करने आते हैं। तरवारा बाजार के
बसंतपुर रोड स्तिथ काजी कंपलेक्स में अवस्थित राजा गारमेंट्स के
प्रोपराइटर तौसीफ रजा ने बताया कि होली पर्व को लेकर इस वर्ष सबसे अधिक
साड़ी- सूट तथा छोटे-छोटे बच्चों के कपड़ों की खरीदारी ग्राहकों द्वारा
खूब की जा रही है। इस वर्ष के होली पर्व में सबसे ज्यादा बिक्री कढ़ाई
वाले साड़ियों की खूब हो रही है।तथा छोटे-छोटे बच्चियों के लहंगा,
कुर्ती, लैगिज आदि की भी बिक्री खूब हो रही है। वही इस बाजार के पारचून
दुकानदार फैयाज सैफी उर्फ गोल्डेन बाबू ने बताया कि पर्व को लेकर सबसे
ज्यादा बिक्री रंग बिरंगी लहटी चूड़ी, नेलपॉलिश, स्किन लाइट, आदि की खूब
हो रही है। वहीं फुट वीयर दुकानदार इमरान आलम ने बताया कि पर्व को लेकर
सबसे ज्यादा बिक्री छोटे-छोटे बच्चों के सैंडिल, जूता आदि की खूब हो रही
है। पर्व को लेकर मीट-मछली व्यवसाई अपने -अपने कारोबार को लेकर पहले से
तैयारी में जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026