असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव की है घटना
परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला की नियत से अपराधियों ने पेट्रोल बम फेंका. यही नहीं उस पर फायरिंग भी की. इस घटना में उक्त व्यक्ति बाल-बाल बच गया. इस मामले में पीड़ित मनिया गांव के रामनगर टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी ने शुक्रवार को असांव थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में छितनपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह व अमित सिंह को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पीड़ित नसरुद्दीन ने आवेदन में जिक्र किया है कि गुरुवार की रात भोजन करने के बाद सो गया था. तभी करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के छितनपुर निवासी कृष्णा सिंह व अमित सिंह आए और मेरे घर पर तीन- चार पेट्रोल बम फेंका. बम फटने की आवाज सुनकर बाहर आया तो दोनों लोग हथियार से तीन-चार राउंड फायरिग करने लगे. हल्ला हंगामा करने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों को देख दोनों लोग फरार हो गए. आवेदन में नसरुद्दीन ने यह भी आशंका जताई है कि दोनों व्यक्ति ने 6 जुलाई को भी जान से मारने की नीयत से मेरे घर पर पेट्रोल बम फेंका था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…