दरौंदा

अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन

परवेज़ अख्तर/सिवान : राजद जिला उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख उमेश यादव पर रविवार की सुबह अपराधियों द्वारा फायरिंग करने की घटना की जानकारी के बाद पहुंचे राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने मैरवा प्रभाग के आरक्षी निरीक्षक अरविंद कुमार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रशासन अपराधियों को पहचान कर दो दिन के अंदर उनको गिरफ्तार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बताते चलें कि जिला उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख उमेश यादव पर अज्ञात अपराधियों पर गोली से हमला के बाद राजद कार्यकताओं मे रोष व्याप्त है।

राजद जिला उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख पर हमले की निंदा

रविवार की अल सुबह राजद जिला उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख पर उमेश यादव पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग करने के बाद उमेश यादव का हाल जानने के लिए काफी संख्या में पहुंचे राजद समर्थकों द्वारा जमकर अपनी भड़ास निकाली गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष सह करोम पंचायत के मुखिया अविनाश कुशवाहा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है। शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख चंद्रिका यादव का कहना है कि मैं इस घटना से हतप्रभ हूं। घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं संकल्प ट्रस्ट के श्रीनिवास यादव ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधी की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। घटना की निंदा करनेवालों में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्यामा यादव, राजद नेता मो. शरीफ खां, गुठनी पूर्व प्रमुख बब्बन यादव, रवींद्र यादव, चंद्रमा प्रसाद शामिल थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अपराधियों को शीघ्र ही चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026