Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीन दिनों से मासूम लापता, फिरौती की आशंका पर जांच को पहुंची पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव से शुक्रवार को घर के बाहर से खेलने के क्रम में लापता हुए बच्चे आदित्य कुमार की बरामदगी के मामले में पुलिस तीन बाद भी खाली हाथ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी का आशंका को लेकर भयभीत हैं। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बाइक सवार कुछ युवकों ने आदित्य के घर के बाहर एक कागज फेंका। जिस पर कुछ लिखा हुआ था। परिजनों ने जब उस कागज को खोल कर देखा तो आठ बजे फोन करने की बात लिखी गई थी। मामले में आदित्य की माता ने दूरभाष बताया कि रविवार के सुबह करीब चार बजे एक बाइक घर के पास से गुजरी। सुबह दरवाजे पर एक कागज मिला है। घर के पुरुषों ने बस इतना बताया है कि किसी ने आठ बजे फोन करने की खबर लिख कर कागज फेंका है। वैसे आदित्य के चाचा बालकेश्वर साह ने फिरौती के बारेमें पूछने पर चुप्पी साध ली। इधर सुबह में अचानक महाराजगंज पुलिस इंस्पेक्टर अकील अहमद, थानाध्यक्ष विपिन कुमार दल बल के साथ बच्चे के घर पहुंचे ओर परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस के जाने के बाद तरह तरह की चर्चा चर्चा हर जुबान पर है कि बच्चा का अपहरण फिरौती के लिए किया गया होगा। परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। वैसे चर्चा की माने तो अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में 15 लाख रुपये की मांग की है। चर्चा के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को सूचित करने से मना किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024