परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा कुर्म टोला गांव में विवादित भूमि पर लगे गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर राधेश्याम प्रसाद और मनोज कुमार के बीच मंगलवार की देर शाम जमकर मारपीट हो गई। इसको लेकर राधेश्याम प्रसाद के पक्ष में ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर अपना आक्रोश को जाहिर किया। बता दें कि इस मामले को लेकर लेकर दोनों पक्ष से आवेदन थाना में दी गई है जिस पर थाना द्वारा क़ानूनी कार्रवाई की गई है। बता दें कि वर्षों से दोनों पक्ष के बीच भूमि विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया वशिष्ठ प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…