परवेज अख्तर/सीवान:- जिला मुख्यालय के मखदुम सराय निवासी राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशुन कटरा मार्केट चौक बाजार में करीब 50 वर्षों से वे दुकान चलाते आ रहे हैं। इसमें उनके पिता प्यारे लाल श्रीवास्तव कारोबार करते आ रहे थे। बाद में हम दोनों भाईयों ने पत्नी के नाम उस दुकान को बैनामा लिखा लिया। बाद में मेरे भाई ने दुकान का आधा भाग अपने हिस्सा का दुकान मोहल्ले के ही शिवजी चौधरी के पुत्र अजय चौधरी के हाथों बेच दिया। बाकी अपने हिस्से के आधे दुकान भाग में अपनी दुकानदारी करते आ रहा हूं। 31 मार्च को जब मैं अपनी दुकान बंद घर लौटा तभी अजय चौधरी ने मेरी दुकान में अपना ताला लगाकर तथा मेरे हिस्से की दुकान को भी बैनामा बिक्री करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया तथा ऐसा नहीं करने पर मेरी हत्या तथा मेरे पुत्र का अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में हैं तथा मेरा व्यवसाय ठप है। इस कारण कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…