Categories: पटना

नामांकन का पर्चा दाखिल करने प्रखंड मुख्यालय में उमड़ी भीड़

पटना: पोठिया प्रखंड क्षेत्र के सभी 22 पंचायतों के लिए आगामी 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान में एक लाख 85 हजार 883 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 23 नवंबर से नामांकन का कार्य शुरू हो चुका है। पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक की भारी भीड़ प्रखंड मुख्यालय में नामांकन स्थल के समीप पहुंच रही है। कोई बाइक पर तो कोई कार पर सवार होकर अपने अपने नामांकन कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय आ रहे हैं।

इस दौरान आदर्श आचार संहिता का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। वहीं अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों के द्वारा सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। यह सब सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में हो रहा है। लोग शारीरिक दूरी तो क्या मास्क का भी प्रयोग करने से गुरेज कर रहे हैं। समर्थकों की बात तो छोड़िए प्रत्याशी भी बिना मास्क लगाए नामांकन को प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस व दंडाधिकारी बिना रोक टोक किए प्रवेश करा दे रहे हैं। प्रखंड कार्यालय के गेट के पास प्रत्याशियों के समर्थकों की संख्या हजारों में हो जा रही है।

लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारी व पुलिस बल कार्यालय परिसर के गेट पर लगने वाले भीड़ को हटवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ व वाहनों की लंबी कतार के कारण रेलवे गेट से पहले बैरिकेडिग तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस अधिकारी इन जाम से हो रहे आम लोगों की समस्याओं के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आम लोगों को आने जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्य काउंटर में नामांकन पर्चा दाखिल कराने के दौरान अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ को संभालने में पुलिस प्रशासन का पसीना छूट रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026