Categories: पटना

चौसा में पहले दिन नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की लगी रही भीड़

पटना: नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रखंड में 10वें चरण के लिए हो रहे नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। 13 पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के लिए अलग-अलग एक-एक काउंटर जबकि वार्ड सदस्य के लिए तीन व पंच के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।

जहां सभी कर्मियों को ससमय मुस्तैद तैयार कर दिया गया है। पहले दिन मुखिया के सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए भी सात उम्मदीवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि सरपंच पद के लिए सात व वार्ड सदस्य के लिए 43 उम्मदीवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं पंच पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। विधि व्यवस्था को लेकर सीओ राकेश कुमार सिंह, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, नामांकन कर्तव्य के लिए तैनात दंडाधिकारी दीपक कुमार, आकाश कुमार, फुलौत चौसा प्रभारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, ओपीध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रशिक्षु दरोगा पप्पू कुमार, एएसआइ जय कृष्ण कुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026