सिवान जंक्शन पर वापसी करने वाले यात्रियों की बढ़ी भीड़

लोग ट्रेनों की बोगियों में किसी तरह ठूंसकर कर रहे सफर

परवेज अख्तर/सिवान: प्रकाशपर्व दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होने के बाद भारी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में जंक्शन से लेकर लगभग सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। लोग बोगियों में किसी तरह से ठूंसकर अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में बैठने की बात दूर खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। घर से लौटने वाले यात्रियों का आना-जाना लगे रहने से प्लेटफार्म पर सुबह से शात तक भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं जंक्शन होकर कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ सहित अन्य जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या अगले 20 दिनों तक कम नहीं होने वाली हैं।

आने वाले दो सप्ताह बाद ही लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ मिलने की कुछ उम्मीद है। वहीं इस माह अगर टिकट वेटिंग में है तो उसके कंफर्म होने की उम्मीद भी कम है। बता दें कि छठ समाप्ति के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, पंजाब, अमृतसर, जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। छठ समाप्त होने के साथ ही दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग लौटने लगे हैं। वहीं यात्रियों के बीच रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जंक्शन परिसर एवं ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया गया। उनके बीच पंपलेट का वितरण कर नशाखुरानों से सावधान रहने को कहा गया। उनको बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति से ट्रेन में मेलजोल नहीं बढ़ाएं। उनका सामान नहीं खाएं और ना ही खिलाएं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024