सिवान शहर के लक्ष्मीपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों में फायरिंग की रही चर्चा सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में फायरिंग की चर्चा दिनभर रही। हालांकि फायरिंग में किसी को भी गोली लगाने की सूचना नहीं मिली। मिली जानकारी अनुसार भूमि के विवाद में दो पक्ष के लोग जुटे हुए थे। तभी विवाद मारपीट के बाद फायरिंग तक आ गई। चर्चा यह रही कि दो पक्ष में से एक युवक ने हथियार से फायरिंग की है। इसके बाद वहां से फरार हो गए हैं।

वहीं सूचना पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान कुछ भी ऐसा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि एमएम कालोनी निवासी तौकीर नामक व्यक्ति ने फोन किया कि लक्ष्मीपुर में मेरे ऊपर कुछ लोगों ने फायरिंग की है। जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि घटनास्थल पर कोई भी नहीं था और ना ही तौकीर के शरीर पर कोई जख्म थे। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026