मैरवा

अभी-अभी : अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, दहशत

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह-सेवतापुर गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार का भय दिखा कर लूट का प्रयास किया तथा विफल होने पर अपराधियों ने संचालक को गोली मर कर घायल कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक सवार दो अपराधी भागने में सफल रहे। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घायल संचालक जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिरिसिया गाँव निवासी मुंद्रिका यादव के पुत्र अजय चौधरी है। जो बाइक से बुधवार की शाम मैरवा से अपने घर लौट रहा था की तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उससे लूट का प्रयास किया लूट में असफल होने पर अपराधियों ने उसके शरीर पर फायरिंग दी। अजय चौधरी को दाहिना बांह में गोली लगा है। घटना की सुचना पा कर आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल संचालक को जीरादेई के पूर्व प्रत्यासी सह समाज सेवी श्री निवास यादव अपनी निजी गाड़ी से इलाज हेतु सदर अस्पताल लेकर आये। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति मैरवा स्थित बैंक से 1 लाख 43 हजार रुपया लेकर घर लौट रहे थे तभी मैरवा की ओर से ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अनजाम दिया। उधर सुचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल व्यक्ति से घटना की तहकीकात में जुट गयी है। वही सूचना पाकर एएसपी कांतेश मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे तथा गोली के शिकार सीएसपी संचालक से पुछताछ की घायल का फर्दबयान नगर थाना में तैनात महिला और निरीक्षकअफसा परवीन ने लिया फर्दबयान की कॉपी सम्बंधित थाना को भेज दी गयी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024