रघुनाथपुर

चेक पोस्ट की जांच में ऑटो से 36 हजार की शराब जब्त

परवेज अख्तर/​सिवान :- उत्पाद विभाग ने मंगलवार की रात रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर मोड़ समीप चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की। इसी क्रम में एक आॅटो जो यूपी के बलिया से नरहन की तरफ आ रही थी अचानक उसके चालक ने गाड़ी को बीच सड़क ही रोक दिया और फरार हो गया। गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 306 बोतल देसी शराब पाया गया। वहीं आॅटो को जब्त कर लिया गया। जब्त शराब की कीमत 36 हजार के करीब बताई जाती है। मामले में उत्पाद विभाग के निरीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम ने मंगलवार की रात रधुनाथपुर के राजपुर मोड़ चेक पोस्ट पर शराब को लेकर वाहन तलाशी ली इसी क्रम में एक आॅटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टेंपो की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 306 बोतल शराब पाया गया। टेंपो चालक का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक जनादेश प्रसाद, अवर निरीक्षक चंद्रमणि सहित उत्पाद बल शामिल थे।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026