परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दारौंदा थाना के सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर बुधवार की देर शाम दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल एवं मानपुर के बीच सीएसपी संचालिका से हथियार बंद तीन अपराधियों तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करने लगी। खबर प्रेषण तक किसी भी संदिग्ध या अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना के संबंध बताया जाता है कि सिवान- पैगंबरपुर मुख्य पथ पर बुधवार की शाम आकाशी मोड़ स्थित पीएनबी की सीएसपी संचालिका सह पसिवड निवासी शबा खातून महाराजगंज पीएनबी से 2.35 लाख और अपने सीएसपी के 65 हजार रुपये लेकर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर आ रही थी। इसी क्रम में करसौत गांव समीप एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर पास में रखे रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना दारौंदा एवं महाराजगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दारौंदा थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत मिली है। घटनास्थल पर जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गश्त दल को सूचित कर दिया गया है।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…