Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में डायरिया की चपेट में आकर चार लोग गंभीर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर के  सोंधानी पंचायत के मीरा टोला में डायरिया से चार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। इनमें शंभू यादव के दो पुत्र विशाल कुमार (10) धीरज कुमार (8) की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा में भर्ती कराया है। वहीं बुनीलाल राय की पत्नी गीता देवी(35) एवं उसकी पुत्री गुड्डी कुमारी (12) को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया है। इधर ग्रामीणों में डायरिया की सूचना मिलने पर बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार मेडिकल टीम के साथ मीरा टोला पहुंचे और लोगों से बीमारी फैलने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खाने में कुछ गड़बड़ी के कारण सभी बीमार पड़े हैं।  उन्होंने बताया कि परिवार वालों को तथा अन्य लोगों को ओआरएस एवं अन्य दवाइयां दी गई हैं और उन्हें कुछ सावधानियां बरतने के साथ साथ बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि पीएचसी में भर्ती पीड़ित मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।  उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डायरिया फैलने से मीरा टोला सहित आसपास के गांव में भय व्याप्त हो गया है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि अगर डायरिया फैलता है तो उसे नियंत्रित किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026