सिवान में सीएसपी संचालक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली

  • सोहिलपट्टी बाजार स्थित सीएसपी में घुस कर दिया घटना को अंजाम
  • एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे अपराधी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र पर एक बाइक से पहुंचे तीन बेखौफ अपराधियों ने संचालक को बुधवार की सुबह करीब 9 बजे गोली मार दिया. उसके बाद हथियार लहराते हुए तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए. गोली लगने से घायल हुए सीएसपी संचालक बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी के स्व. दीपा राय के पुत्र उपेंद्र राय उर्फ भोला (50) बताये जाते है. परिजनों व आसपास के लोगों ने घायल सीएसपी संचालक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. तभी बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआई शैलेन्द्र कुमार राय, जितेंद्र राम दलबल के साथ सीएचसी पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुट गए.

बसंतपुर सीएचसी में घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसके बाद एम्बुलेंस से घायल सीएसपी संचालक को सदर अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल सीएसपी संचालक को पटना रेफर कर दिया. इधर बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार बलबल के साथ सोहिलपट्टी बाजार पहुंच सीएसपी केंद्र का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दिए. पुलिस ने अगल-बगल के दुकानदारों से भी अपराधियों के बारे में पूछताछ की. उसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए थानाध्यक्ष ने बोला तो पता चला कि सीएसपी केंद्र व अगल-बगल में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. उसके बाद सोहिलपट्टी बाजार के ही एक निजी स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पुलिस अपराधियों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026