बसंतपुर के सोहिलपट्टी बाजार में गोली कांड को लेकर व्यवसायियों ने किया विरोध प्रदर्शन

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सीएसपी संचालक उसड़ी निवासी स्वर्गीय दीपा राय के पुत्र उपेंद्र राय उर्फ भोला राय को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक पर सवार हथियार से लैस तीन अपराधियों ने दो गोली मार दी। अपराधी तीन की संख्या में मौजूद थे। गोली छाती के नीचे बाए साइड में लगी है। जख्मी संचालक को पीएचसी बसंतपुर लाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। फिर सदर अस्पताल सिवान से चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उसरी निवासी उपेंद्र राय उर्फ भोला सोहिलपट्टी बाजार पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी केंद्र चलाते हैं। प्रत्येक दिन की भांति बुधवार की सुबह 9:00 बजे वह सीएसपी केंद्र पर आए थे इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने आकर पैसे की मांग करते हुए उनके सीने के नीचे दो गोली चला दी।

इसके बाद आनन-फानन में घायल सीएसपी संचालक उपेंद्र राय उर्फ भोला को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संदर्भ में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने मामले की सूचना मिलते ही सभी थाने के पुलिस को अलर्ट कर दिया।अपराधिक घटनाओं में वृद्धि से आम लोगों में दहशत है। खासकर व्यवसायी बढ़ती घटना से सबसे ज्यादा परेशान है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के मन से प्रशासन का खौफ निकल गया है। जिससे बेधड़क अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने पुलिस गश्त तेज करने व घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके पूर्व एसबीआई के सोहिलपट्टी सीएसपी संचालक के साथ भी लूट की घटना को अंजाम अपराधियों ने दे चुकी है।

घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यवसायी अपनी अपनी दुकान बंद कर भागने लगे। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।बुधवार की सुबह 9:00 बजे अपराधी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सीएससी केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि हर दिन की तरह बुधवार को भी उपेंद्र राय उर्फ भोला अपने सी एस पी केंद्र में आए थे। तब तक इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी सीएसपी केंद्र में पहुंचे और लूटपाट की कोशिश करने लगे।

उपेंद्र राय उर्फ भोला ने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,एएसआई शैलेंद्र कुमार राय,जितेंद्र राम, सशस्त्र बल के साथ पहुंच कर सीसीटीवी के सहारे मामले की छानबीन में जुट गए। वही महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कई थाने की पुलिस को लगाकर अपराधियों की पहचान में जुट गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक जिंदा गोली भी बरामद की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026