Barharia Siwan News

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बरहरिया प्रखंड के माधोपुर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आचार्य फाउंडेशन के तत्वावधान में निश्शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. शबीना जावेद ने सैकड़ों मरीजों का निश्शुल्क स्वास्थ जांच की। इस दौरान महिलाओं से संबंधित बांझपन,घात, बंध्याकरण, बच्चों में अंतर रखने का निशशुल्क परामर्श दिया गया। महिला मरीज अपनी परेशानियों से चिकित्सक को अवगत कराया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सबील अहमद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीबों को काफी मदद मिलती है। वहीं आइडियल जांच घर के डॉ. शाकिर हुसैन ने सैकड़ों मरीजों का निश्शुल्क खून जांच की एवं दवा वितरण किया। डॉ. शाकिर हुसैन ने कहा कि वह हमेशा से ही गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं। इस मौके पर उपस्थित ई. जावेद रहमान,शहबाज हुसैन, अलाउद्दीन, आरिफ, नबी हसन,हसने आलम प्रभावती देवी, साजमान, रहमान,मो. उमर, अब्दुल रहमान एवं जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024