Barharia Siwan News

पारिवारिक कलह के बाद विवाहिता को जलाया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहित आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बचाने के क्रम में उसका पति और सास भी झुलस कर घायल हो गए। आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विवाहिता की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर पटना जाने के पूर्व गंभीर स्थिति में विवाहिता ने अपनी सास पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का बयान पुलिस के समक्ष दर्ज कराया। जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत विवाहित के पति और सास ने इस आरोप को झूठा बताते हुए विवाहित द्वारा स्वयं ही केरोसिन डाल कर आग लगाने की बात कही गई। महिला गांव निवासी धनंजय शर्मा की पत्नी सरोज देवी बताई जाती है। जबकि धनंजय और उसकी मां शिवकुमारी देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले में विवाहित की सास और उसके पति को पुलिस अभिरक्षा में रखकर इलाज किया जा रहा था। मामले में घायल सरोज देवी के भाई सह महादेवा ओपी क्षेत्र के दारोगहाता निवासी अंकित कुमार शर्मा ने बताया कि दो वर्ष पहले मेरी बहन सरोज की शादी ज्ञानी मोड़ निवासी धनजंय शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही सास व पति से छोटी छोटी बातों को लेकर अक्सर लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिलती थी। मेरी बहन को एक सात माह की बच्ची भी है। कुछ माह पहले उसके साथ मारपीट किया गया था, इसकी सूचना जब मिली तो मैंने उसका इलाज कराया था। सोमवार को किसी बात पर मेरी बहन से उसकी सास और पति द्वारा लड़ाई की गई और मेरी बहन पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया गया। वहीं मामले में पति धनजंय शर्मा ने बताया कि शादी के बाद से ही सरोज और मेरी मां के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। कई बार मैं सरोज को कहता था कि इन सब बातों को छोड़ दो लेकिन वह नहीं मानती थी। सोमवार को भी यही वाक्या हुआ था, इस पर मेरी बेटी से मेरी मां ने कह दिया कि मैं तुम्हारी दादी नहीं हूं, यह सुनकर सरोज ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लग लिया। यह देख उसे जब हम दोनों बचाने गए तो हमलोग भी झुलस कर घायल हो गए। इधर रेफर होने से पूर्व सरोज ने नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष बताया कि मेरी सास ने गहने की मांग की तो मैंने दे दिया, और इसके बाद उन्होंने मुझ पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान को दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026