Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी से खाते से उड़ाये 51 हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान : साइवर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी करके एक युवक के खाते से 51 हजार रुपये ट्रांसफर कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने रविवार को स्थानीय थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार थाना क्षेत्र के केवटलिया निवासी ब्रजेश बहादुर राय के मोबाइल पर 11 जनवरी को फोन आया। फोन करनेवाला व्यक्ति अपने को एयरटेल का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके मोबाइल नंबर का वेरीफाई करना है। उसके बाद फोन करनेवाला व्यक्ति ने बताया कि आपको कैश बैक के तहत 7900 रुपये बोनस मिला है, जो आपके खाते में जमा किया जाएगा। आप अपना एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी बताएं। जब मैंने एटीएम कार्ड नंबर बताया तो मेरे नंबर पर ओटीपी आया। जब मैं उसे ओटीपी बताया तो मेरे खाते से दो हजार, दो हजार, दो हजार करके उस दिन लगभग 8900 रुपये निकल लिया गया। उसके बाद 15 जनवरी से अबतक मेरे खाते से 51 हजार रुपये मेरे खाते उड़ा लिया गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026