परवेज अख्तर/सिवान : जंक्शन पर शनिवार को एक युवक को जीआरपी थाना ने गश्त के दौरान देशी पिस्तौल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से तीन गोली, एक मोबाइल, एक मोबाइल घड़ी तथा दो बाइक की चाभी भी बरामद की है। गिरफ्तार युवक बलिया निवासी विकास सिंह है। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि एक नंबर प्लेटफार्म स्थित निकास द्वार के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, तभी गश्त टीम को देख वह युवक भागने लगा। संदेह के आधार पर जीआरपी ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान कुछ भी सही जवाब नहीं देने पर युवक की तलाशी की गई। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, एक मोबाइल, एक मोबाइल घड़ी एवं दो बाइक की चाभी बरामद की गई। गिरफ्तार युवक बलिया निवासी विकास सिंह है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेजा दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…