परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा के एटीएम धारक बैंक ग्राहक लगातार साइबर अपराधियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि साइबर गिरोह मैरवा मे सक्रिय हो गया है। कुछ महीने से बैंक खाते से फर्जी निकासी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। थाने मे दर्ज शिकायत यह इशारा कर रहे हैं कि ज्यादातर गार्ड विहिन एटीएम से रुपये निकालने के बाद ग्राहक साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं। त्योहार को ले बैंक एवं एटीएम मे भीड़ का फायदा इन्हें मिल रहा है। मैरवा थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया नहर पुल के निकट स्थित एसबीआई के एटीयम में एक खातेधारी का एटीएम बदल कर उसके खाते से 80 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने तीन बार में खाता से ट्रांसफर कर लिए। साइबर अपराध का शिकार हुए बैंक ग्राहक को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। साइबर क्राइम का शिकार हुए मैरवा के श्रीनगर के वीर बहादुर शर्मा ने इस संदर्भ में मैरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि एसबीआई मैरवा के पास स्थित एटीएम से राशि निकासी के दौरान पीछे खड़ा युवक धोखा से उसका एटीएम बदल कर फरार हो गया और उसे मालूम नहीं हो सका। निकासी के लिए उसने युवक से सहायता मांगी थी। बाद में उसके खाते से 38 हजार 2 हजार तथा 40 हजार की राशि दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई। उसके मोबाइल पर रुपये ट्रांसफर का मैसेज आया तो वह घबड़ा गया। एसबीआई के एक और ग्राहक लक्ष्मण चक के जितेंद्र साहनी के खाते से भी दो दिन पहले तीन बार में 88 हजार की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026