Siwan News

कलवार समाज को मिले राजनीतिक हिस्सेदारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के विवाह भवन में मंगलवार को आइका के तत्वाधान में कलवार अधिकार महासम्मेलन को सफल बनाने को ले बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आइका के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत ने की। वहीं संचालन निर्मला जयसवाल ने किया। बैठक में होने वाले कलवार अधिकार महासम्मेलन की तैयारी एवं उसे सफल बनाने के लिए कई रणनीति तय हुई। कलवार अधिकार महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कलवार समाज के इष्टदेव सहस्त्राअर्जुन व बलभद्र भगवान को माल्यार्पण कर की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आइका के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर विक्रांत ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कलवार समाज को इबीसी वर्ग में शामिल करने एवं इस समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिए जाने की मांग सरकार से की गयी। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कलवार समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। जिस कारण यह समाज उपेक्षित है। मौके पर त्रिपुरारी प्रसाद, अरविंद प्रसाद, आनंद प्रसाद, सुधीर प्रसाद, जीत नारायण कलवार, विजय कुमार, ललन प्रसाद, कुंदन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026