परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सोमवार की सुबह बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने ट्यूशन पढ़ाने जा रहे साइकिल सवार एक हाफिज को रौंद दिया। इससे हाफिज की मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के जघाेली बनथाहा गांव निवासी मोहम्मद सलामत अली के रूप में की गई।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह तकरीबन सात बजे स्टेशन रोड में एक तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक जा रहा था और विपरीत दिशा से मोहम्मद सलामत साइकिल पर सवार होकर आ रहे थे तभी ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं करीब पांच घंटे तक पुलिस शव की पहचान करने में जुटी रही। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शव की पहचान की गई। मृत सलामत अली के स्वजन सिवान पहुंचे और शव को लेकर छपरा चले गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…