परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। शहरकोला निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी मीना देवी ने थाना में आवेदन देकर दिनेश, राजीव कुमार, रामावती देवी पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
उसने कहा कि 17 मई को चापाकल पर स्नान करने गई थी तभी उक्त गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। साथ ही गले से मंगलसूत्र छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश प्रसाद की पत्नी रामावती देवी ने आरोप लगाया कि 18 मई को आंगन में चापाकल के पास बर्तन साफ कर रही थी तभी मेरे पट्टीदार राजेश प्रसाद, मीना देवी, रितिक कुमार तीनों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे तथा गले से मंगलसूत्र छीन लिए। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…